RegionalTop News

तमिलनाडु के कृषि मंत्री का कोरोना से निधन, 13 अक्टूबर को हुए थे अस्पताल में एडमिट

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. दोरिक्कन्नु का कोरोना से निधन हो गया। वो 72 साल के थे। 13 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबियत इसके बाद से ही लगातार बिगड़ रही थी। शनिवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंदन सेल्वराज ने कहा कि 72 वर्षीय AIADMK नेता ने कल देर रात अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा, “गहरे शोक के साथ हम शनिवार को 11.15 बजे कृषि मंत्री आर डोरिक्कन्नू के निधन की घोषणा करते हैं।

इससे पहले शनिवार को सेल्वराज ने कहा था कि दोरिक्कन्नु के महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता में गिरावट आ रही है और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। पापनासम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए मंत्री को सांस लेने में गंभीर समस्या होने के बाद 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH