Top NewsUttar Pradesh

छत पर चिप्स-पापड़ की तरह सूख रहे थे एक क्विंटल से ज्यादा देसी बम, 6 महिलाएं गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के एक मकान में धमाके के बाद पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाले को खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में मेरठ पुलिस जब एक सूचना के आधार पर एक घर की छत पर चढ़ी तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। यहां बड़ी संख्या में देसी बमों को चिप्स पापड़ की तरह सुखाया जा रहा था। पूरा छत देसी बमों से भरा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 6 मजदूर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपित आरिफ और उसका छोटा भाई रिजवान फरार है।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मवाना क्षेत्र के एक बंद मकान में अवैध रूप से पटाखा कारखाना चलाया जाता है। पुलिस ने यहां छापा मारकर मौके से 20 बोरे सुतली बम, दस पेटी अनार बम, फुलझड़ी अन्य पटाखे व भारी मात्र में विस्फोटक बरामद हुआ। उक्त माल की बाजार में कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जाती है। अंदर छह मजदूर महिलाएं पटाखे बनाते मिलीं। छत पर भारी मात्र में पटाखे सूख रहे थे।

हैरानी की बात यह है कि यह बारूद इतना खतरनाक है कि अगर धमाका हुआ तो आसपास के कई घर जमींदोज हो जाएंगे। लेकिन इस सबसे बेपरवाह होकर मुनाफा कमाने का लालच में इन लोगों ने धंधा अपनाया हुआ है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH