Top NewsUttar Pradesh

आंटी कहने पर भड़की 40 साल की महिला, 19 वर्षीया लड़की को बीच बाज़ार पीटा

एटा। यूपी के एटा में एक महिला ने आंटी कहने पर 19 साल की लड़की को भरे बाज़ार पीट दिया। यहां बाबूगंज बाज़ार में करवा चौथ के एक दिन पहले खासी भीड़ थी। महिलाएं खरीदारी करने में व्यस्त थीं। इसी बीच भीड़ में 19 साल की एक लड़की ने रास्ता बनाने के लिए 40 साल की महिला को आंटी कह दिया।

महिला को आंटी कहना इतना अनागवार गुजरा कि उन्होंने लड़की की वहीं पिटाई करना शुरू कर दी। इस बीच बीच बचाव करने के लिए दुकानदार भी वहां पहुँच गए। वीडियो में पुलिस को व्यस्त बाजार में चल रही इस लड़ाई को रोकने का प्रयास करते देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और बाद में उन्होंने समझौता कर लिया। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई। महिला थाना की एसएचओ कंचन कटियार ने कहा, “लड़की ने महिला को ‘आंटी’ कहा था, जिसके बाद महिला ने लड़की के साथ मारपीट की। लड़की ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और उनके परिवारों को बुलाया गया था। उन्होंने इस मुद्दे को आपस में सुलझा लिया है। लड़की और महिला दोनों ही अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH