City NewsUttar Pradesh

17 साल के लड़के ने 30 साल की महिला के साथ किया रेप, सोशल मीडिया पर अपलोड किया अश्लील वीडियो

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 30 वर्षीय एक महिला ने 17 साल के लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि लड़के ने इसका एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। घटना पांच महीने पहले की है। पहले तो वो इस पर चुप रही लेकिन वो वीडियो अब उसके ससुराल वालों ने देख लिया है जिसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय लड़के ने 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया और इसका एक वीडियो बनाया। उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना 5 महीने पहले की है लेकिन तब महिला ने कुछ नहीं कहा। वीडियो वायरल होने के बाद जब उसे अपमानित किया गया और घर से बाहर निकाल दिया गया, तब उसने पुलिस से मदद मांगी। महिला ने 2 दिन पहले सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसमें उसने कहा कि दुष्कर्म की घटना 5 महीने पहले हुई थी और हाल ही में आरोपी ने घटना का वीडियो पोस्ट किया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH