NationalTop News

दिल्ली में कोरोना का कोहराम, लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना से मौतों के आंकड़े अब डराने लगे हैं। दिल्ली में पिछले चार दिनों से लगातार 100 से ज्यादा मरीजों की मौतों इस वायरस से हो रही है। सोमवार को चाइनीज वायरस से दिल्ली में 121 लोगों की मौत हो गई। हालात ये हैं कि शमशान घाट में शव जलाने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ यही हाल कब्रिस्तान के भी हैं। कब्रिस्तानों में अब शव दफनाने के लिए जगह नहीं बची है।

12 नवंबर को 104 मरीजों की जान गई। इसके बाद 18 नवंबर को अब तक सबसे अधिक 131 मरीजों की मौत इस वायरस से हुई। पिछले 10 दिनों में कोविड से होने वाली मौत का औसत बढ़कर 1.83 पर्सेंट तक पहुंच गया है। सोमार को जारी रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों की संख्या और संक्रमण रेट दोनों में गिरावट दर्ज हुई है।

सोमवार को कुल 37,307 सैंपल की जांच की गई। इमसें से 4454 सैंपल पॉजिटिव मिले। यानी कुल 11.94 पर्सेंट संक्रमण रेट दर्ज किया गया। पिछले दिनों की तुलना में यह कम है। लेकिन इसकी वजह टेस्ट में भारी कमी कही जा सकती है। राहत की बात यह रही कि 7,216 मरीज रिकवर भी हुए हैं। अब तक दिल्ली में 4,88,476 मरीज ठीक हो चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH