Uncategorized

अहमद पटेल के निधन से दुखी हुईं सोनिया, कहा- मैंने एक वफादार सहकर्मी और एक दोस्त खो दिया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। वह 71 साल के थे। करीब एक महीने पहले उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उनकी तबीयत बहुत खराब थी। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ”अहमद पटेल जी का निधन दुखद है। उन्होंने कई साल सार्वजनिक जीवन में बिताए और समाज की सेवा की। उनके तेज दिमाग और कांग्रेस को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।

वहीँ, सोनिया गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के एक समर्पित सहकर्मी को खो दिया है। उन्होंने कहा, श्री अहमद पटेल के साथ मैंने एक ऐसे सहकर्मी को खो दिया, जिनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उन्होंने आगे कहा, उनकी ईमानदारी और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनकी हमेशा मदद करने की तत्परता, उनकी उदारता, ऐसे दुर्लभ गुण थे जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे।

उन्होंने आगे कहा, मैंने एक कॉमरेड, एक वफादार सहकर्मी और एक दोस्त खो दिया है, जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैं उनके निधन पर शोक जताती हूं और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, उनके प्रति मैं सहानुभूति और समर्थन की भावना रखती हूं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH