NationalTop News

26/11: वो काला दिन जब मुंबई ने आतंकियों ने मचाया था मौत का तांडव

मुंबई। 26 /11 का दिन भारत के इतिहास में कभी भी भुलाया नहीं जा सकता, जब आतंकियों ने मुंबई की शान ताज होटल समेत कई और जगहों को निशाना बनाकर न जाने कितने मासूमो को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था और भारत की आर्थिक राजधानी को आग के गोले में तब्दील करते हुए अपने नापाक मंसूबो को अंजाम दिया। उन खूंखार आतंकियों ने 174 लोगो को बड़ी ही निर्ममता से मारकर तकरीबन 300 से अधिक लोगो को घायल कर दिया था। ये आतंकी हिन्द महासागर के रास्ते से भारत में दाखिल हुए थे, फिर वे सभी 6 अलग अलग दल में बंट गए थे। 23 नवंबर की रात को पाकिस्तान के कराची शहर से नाव पर बैठ कर भारत के लिए रवानगी ली थी। भारतीय समुद्री सीमा पर आने के बाद उन्होंने एक नाव को अपने कब्ज़े में कर उसपर सवार चार लोगो को मौत के घाट उतार दिया। सभी आतंकी हथियारों से लैस थे। आगे जाकर वे अलग अलग गुटों में बंट गए। आपको बता दे कि न सिर्फ मुंबई की शान ताज होटल बल्कि उसके अलावा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस , चाबड़ हाउस, कामा अस्‍पताल, मेट्रो सिनेमा, लियोपार्ड कैफे को निशाना बनाया था।

छत्रपति शिवजी टर्मिनस पर हमला करते हुए आतंकी अजमल कसाब वहां के सीसीटीवी कैमरे में AK 47 के साथ कैद हो गया था जोकि पूरे देश में प्रदर्शित हुआ था। कसाब ने वहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लोगो के अंदर दहशत फैला दी थी। लोगो के चेहरे पर ये दहशत भी सीसीटीवी कैमरे में साफ़ साफ़ कैद हुए थी। नरीमन हाउस में एक आतंकियों के दूसरे गुट ने हमला किया था। यहां पर उन्‍होंने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमला करने के बाद कसाब ने कामा अस्पताल की तरफ रुख किया, जहाँ पर उसने कई लोगो को मौत के घाट उतार कर खूनी खेल खेला। उसके सामने जो भी आया उसने भून कर रख दिया। ताज होटल में आतंकियों का खूनी खेल साफ़ साफ़ कैद हो रहा था जिसको पूरा भारत लाइव देख रहा था। फिर इसके बाद केंद्र ने इस लाइव टेलीकास्ट को बंद करने का आदेश जारी कर दिया।

ताज होटल और बाकी जगहों पर मोर्चा सँभालते हुए जवानों ने कई लोगो को सुरक्षित बचा लिया। वही दूसरी ओर कई जवानो को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। ताज होटल से आतंकियों का सफाया कर दिया गया था। बाद में एक-एक कर सुरक्षाकर्मियों और कमांडोज ने ताज होटल समेत सभी दूसरी जगहों को सुरक्षित करार दे दिया था। आतंकियों ने एक बार नहीं कई बार भारत के साथ खूनी खेल खेला है, पर 26 /11 के दिन को शायद ही कोई भूल पाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH