City NewsRegional

बर्थडे पर पति ने दुबई ले जाने से किया इंकार, पत्नी ने चेहरे पर मुक्का मारकर ले ली जान

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के चेहरे पर इतनी जोर से मुक्का मारा कि उसकी मौत हो गई। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी के जन्मदिन पर उसे दुबई ले जाने से इंकार कर दिया था।

यह घटना शुक्रवार को पुणे के वनावडी इलाके में स्थित एक पॉश सोसायटी में देखने को मिली। पीड़ित की पहचान निर्माण उद्योग के व्यवसायी निखिल खन्ना के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पत्नी की पहचान रेणुका के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक ने आरोपी पत्नी से 6 साल पहले लव मैरिज किया था। वनावड़ी पुलिस स्टेशन में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। प्राथमिक जांच के मुताबिक, यह पता चला है कि दंपत्ति के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि निखिल ने अपनी पत्नी रेणुका को उसके जन्मदिन के अवसर पर दुबई ले जाने से इनकार कर दिया। साथ ही रेणुका की शिकायत थी कि उसका पति उसे जन्मदिन और सालगिरह के अवसर पर महंगे उपहार नहीं देता।

रेणुका के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली जाने की उसका इच्छा पर भी निखिल ने अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं दी थी, इस कारण भी रेणुका निखिल से नाराज थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ। लड़ाई के दौरान रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मुक्का दे मारा। मुक्का इतना जोरदार था कि निखिल की नाक और कुछ दांत टूट गए। निखिल के नाक और मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद निखिल बेहोश हो गया। हालांकि अब निखिल की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने रेणुका के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए रेणुका को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH