NationalTop News

सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। सोनिया गांधी 74 साल की हो गई हैं। उन्होंने किसान संकट और कोविड-19 महामारी के बीच अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में शामिल होने के लिए कहा है।

इस दौरान सोनिया को तमाम राजनीतिक दलों के लोग बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, ‘श्रीमति सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।’

बता दें कि सोनिया गांधी, जिनका जन्म 1946 में इतालवी शहर लूसियाना कोन्को में हुआ था, वह भारत की सबसे पुरानी पार्टी की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष हैं। इतने वर्षों में उन्होंने उतार-चढ़ाव दोनों देखे हैं, लेकिन इस समय पार्टी के भीतर चीजें ठीक नहीं हैं क्योंकि आंतरिक विद्रोह कुछ समय से बढ़ रहा है और पार्टी सभी प्रकार के चुनावों में भाजपा के विजयी रथ को रोक नहीं पाई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH