City NewsRegional

झारखंड: पति के साथ मेले से लौट रही थी महिला, 17 लोगों ने झाड़ियों में खींचकर किया गैंगरेप

दुमका। झारखंड के दुमका से एक दिल दहला देने वाला मामला आमने आया है। यहां एक महिला के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप किया। इस दौरान महिला का पति भी वहां मौजूद था लेकिन आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया था। वारदात के बाद महिला के ही पति ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों को पहचान कर ली है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक़, महिला अपने पति के साथ मेले से घर लौट रही थी। आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, बदमाश दोनों पर हावी हो गए और महिला के साथ गैंगरेप किया। मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय डीआइजी और दुमका ग्रामीण के एसपी थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। आरोपियों की पहचान हो गई है। छापेमारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता के पति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह गांव के साप्‍ताहिक मंगला हाट से रात करीब आठ बजे अपनी पत्‍नी के साथ लौट रहा था। उसी समय रास्‍ते में नशे में चूर कई युवक दिखे। उन लोगों ने मुझे बंधक बना लिया और दो लड़के मेरी पत्‍नी को झाड़ी में ले गए। फिर बारी-बारी से 17 लोगों ने उसके साथ रेप किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH