NationalUttar Pradesh

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुःख

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। सरदार बूटा सिंह के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। सीएम योगी ट्वीट कर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री, अनुभवी प्रशासक एवं वरिष्ठ राजनेता सरदार बूटा सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बूटा सिंह बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के अलावा आठ बार लोकसभा सदस्य रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव के साथ काम किया। वह 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल थे।

जालंधर में जन्मे सिंह के पास रेलवे, वाणिज्य, संसदीय कार्य, खेल, जहाजरानी, कृषि, संचार और आवास जैसे प्रमुख विभाग थे। वह 2007 से 2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष थे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH