City NewsTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

यूपी और बंगाल चुनाव जीतने में ओवैसी करेंगे हमारी मदद: साक्षी महाराज

लखनऊ। उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। साक्षी महाराज ने कहा है कि उप्र और बंगाल चुनाव में एआईएमआईएम की भागीदारी से भाजपा को राज्यों को जीतने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद की थी।

उन्होंने कहा, “यह ईश्वर की कृपा है। ईश्वर उन्हें शक्ति दें। उन्होंने बिहार में हमारी मदद की और अब वे उत्तर प्रदेश के पंचायत और विधानसभा चुनावों में और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी हमारी मदद करेंगे।”

ओवैसी ने पिछले साल बिहार में चुनाव लड़ा था। कहा जाता है कि ऐसा करके उन्होंने विपक्ष के मुस्लिम वोट काटे और इससे एनडीए को जीत हासिल हुई। उनकी पार्टी ने बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में 5 सीटें जीतीं। जबकि एनडीए ने महागठबंधन से केवल 15 सीटें ज्यादा जीती थीं, ऐसे में ओवैसी की 5 सीटें बेहद अहम हो जाती हैं। इसी के चलते चुनावों के बाद कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने ओवैसी को ‘भाजपा की बी टीम’ करार दिया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH