International

नेपाल के 10 पर्वतारोहियों ने सर्दियों में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह कर रचा इतिहास

इस्लामाबाद। नेपाल के 10 पर्वतारोहियों ने माउन्ट एवरेस्ट के बाद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के-2 (K2) पर फतह हासिल कर इतिहास रच दिया है। के-2 की ऊंचाई 28,251 फीट (8,611 मीटर) है। अब तक सर्दियों में कोई भी के-2 पर फतह हासिल नहीं कर सका है।

पाकिस्तान के एल्पाइन क्लब के सचिव करार हैदेरी ने कहा कि 10 नेपाली शेरपा शाम को 5 बजे के करीब चोटी पर पहुंचे। हिमालय रेंज में के-2 (K2) सबसे ऊंची चोटी है जो माउंट एवरेस्ट पर्वतमाला के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 28,251 फीट (8,611 मीटर) है।

हैदेरी ने कहा, ‘सर्दियों में किसी ने भी ऐसा पहले कभी नहीं किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि करीब एक महीने पहले चार अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण टीमों ने के2 की चोटी तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर सके।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH