City NewsUttar Pradesh

बकरी को लेकर हुआ विवाद, 2 की गोली मारकर हत्या

आगरा| उत्तर प्रदेश के आगरा में बकरी को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान भीकम सिंह (55) और जितेंद्र (22) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, भीकम सिंह और उनका बेटा पुत्र गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे। तभी एक बकरी गांव के ही ज्ञान सिंह के खेत में चली गई। किसी ने बकरी पर लाठी हमला किया, जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद बकरी के मालिक के परिवार में हड़कंप मच गया। ज्ञानी ने अपनी पिस्तौल से 20 वर्षीय जितेंद्र और उसके पिता भीकम पर गोली चलाई। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शाम को गांव पहुंचे और इलाके में पड़ोसी थानों से पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH