City News

भाजपा नेता सुधांशु वर्मा ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ। पूरे देश में 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आज ही के दिन 1950 को भारत के संविधान को अपनाया गया था। आज ही दिन भारत लोकतांत्रिक देश बना था। इस मौके पर उत्तर प्रदेश भी समारोह आयोजित कर तिरंगा फहराया गया। लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता सुधांशु वर्मा ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन दिवस पर हम सब मिलकर देश में एकता, शांति, समरसता और सामाजिक सौहार्द के लिए एकजुट रहने का संकल्प लें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH