NationalTop Newsमुख्य समाचार

कृषि कानून के विरोध में शुरू हुआ चक्का जाम, दिल्ली में 50 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का चक्का जाम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर सभी राज्यों में 3 घंटे के लिए चक्काजाम कर रहे हैं। कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे अपना समर्थन दिया है।

किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे। ‘चक्का जाम’ शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किये जाने का प्रस्ताव है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा, लेकिन इन दोनों राज्यों के किसानों को किसी भी समय दिल्ली बुलाया जा सकता है। किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे।

किसानों के चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर पुलिस की एक टीम की खास नजर है जिससे कोई फेक न्यूज न फैल सके। साथ ही सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी को रिजर्व में रखा गया है।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH