NationalTop Newsमुख्य समाचार

किसानों के ‘चक्का जाम’ के मद्देनजर दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली | दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों के चक्का जाम के के मद्देनजर कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट, नेहरू प्लेस और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा, “सिक्योरिटी अपडेट : मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। एक अन्य ट्वीट में कहा गया, “विश्व विद्यालय स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं।”

एक अलग ट्वीट में आगे कहा गया, “सिक्योरिटी अपडेट : लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।”

किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के तीन बजे तक तीन घंटे के लिए देशव्यापी ‘चक्का जाम’ करने की घोषणा की है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। सड़कों पर जगह- जगह सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली में किसानों के चक्का जाम नहीं करने के ऐलान के बावजूद दिल्ली के सभी बॉर्डर पर भी पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH