Lifestyle

नए साल पर घर को दे नया लुक

घर, स्टाइलिश, सजाएं, ऐतिहासिकHOME DECORATION

 

 घर, स्टाइलिश, सजाएं, ऐतिहासिक
HOME DECORATION

नई दिल्ली| नया साल जल्द ही दस्तक देने वाला है। यह समय रहन-सहन में बदलाव का है। नए साल 2017 में रचनात्मक चीजों और अलग डिजाइनों से घर को सजाने का समय आ गया है, ताकि घर आकर्षक लगे। बेंट चेयर की सह-संस्थापक नताशा जैन ने नए साल पर घर को सजाने के लिए ये सुझाव दिए हैं :

– घर को प्राचीन कलाकृतियों से सजा कर ऐतिहासिक व भव्य लुक दिया जा सकता है। यह आपकी असाधारण शैली को पारंपरिकता के पुट के साथ परिलक्षित करती है।

– मैटेलिक (धातु) की बनी हुई चीजें, कलाकृतियां कमरे की सजावट में और चार चांद लगा सकते हैं। रंगों का भी ध्यान रखें।

– नए साल में त्रिकोण, षट्भुज, वर्ग के आकार के तकिए, पैटर्न, कंबल बेशक आपको बेहद पसंद आएंगे। ये डिजाइनें घर आए मेहमानों, रिश्तेदारों को भी आकर्षित करेंगी।

– अपने घर को बोल्ड रंगों से सजाकर ज्यादा स्टाइलिश, जीवंत और खूबसूरत बनाएं।

– घर में आपका दिल बसता है, यहां आप अपनी अपनी अनूठी शैली, और व्यक्तित्व को दर्शा सकती हैं। घर में किए गए छोटे-छोटे बदलाव भी घर को नया रंग-रूप प्रदान कर सकते हैं।

– घर को सजाने के लिए फंक्शनल (कार्यात्मक), टिकाऊ उत्पाद खरीदें। इन उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी होती है।

=>
=>
loading...