BusinessScience & Tech.ऑटोमोबाइल्स

मुकेश अंबानी बने दुनिया के 8वें सबसे अमीर शख्स

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनके पास 83 अरब डॉलर की संपत्ति है। लिस्ट में स्थान पाने वाले अन्य भारतीय अरबपतियों में गौतम अडानी और उनके परिवार 2.34 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 48वें स्थान पर हैं, शिव नादर और उनका परिवार 1.94 लाख करोड़ रुपए के साथ 58वें स्थान पर हैं। लक्ष्मी एन मित्तल 1.40 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 104 नंबर पर हैं। सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला 1.35 लाख करोड़ रुपए के साथ 113वें स्थान पर हैं।

जहां तक देशों के रैंक की बात है तो भारत 177 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जो पिछले साल की तुलना में 40 अधिक है। दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क हैं जिनकी कुल संपत्ति 197 अरब डॉलर है। मस्क की संपत्ति 2020 में तीन गुना से अधिक हो गई।

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं। 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 189 अरब डॉलर हो गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH