NationalTop Newsमुख्य समाचार

टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को ममता ने बनाया पार्टी उपाध्यक्ष

कोलकाता। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा उन्हें नेशनल वर्किंग कमिटी में भी शामिल किया गया है।

इससे पहले यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह हमेशा से फाइटर रही हैं। यही नहीं कंधार विमान अपहरण कांड का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि उस वक्त ममता बनर्जी ने यात्रियों को बचाने के लिए खुद को आतंकियों के समक्ष पेश करने की बात कही थी। यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘ममता बनर्जी और हमने मिलकर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में काम किया था। ममता जी शुरू से ही एक फाइटर रही हैं।’

सिन्हा ने कहा, ‘आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब इंडियन एयरलाइंस के हवाई जहाज को अपहरण कर लिया गया था और आतंकी उसे कंधार ले गए थे। तब कैबिनेट की मीटिंग हो रही थी और इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं खुद बंधक बनकर आतंकियों के समक्ष जाऊंगी। बस यही शर्त होगी कि आतंकी यात्रियों को छोड़ दें। वह देश के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार थीं।’

यशवंत सिन्हा ने टीएमसी में शामिल होने के मौके पर कहा कि ममता बनर्जी पर हमले के बाद उन्होंने खुद के उनके साथ जाने का फैसला लिया था। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में यशवंत सिन्हा वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रहे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH