Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ: भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन के बाद उनकी पत्नी ने भी कोरोना से तोड़ा दम, बेटे की हालत गंभीर

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के के बाद उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना से निधन हो गया। गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

इससे पहले राजधानी लखनऊ में पश्चिम क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हो गया। सुरेश चंद्र श्रीवास्तव संक्रमण की चपेट में आने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि सात दिन से वह वेंटिलेटर पर थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक के निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

राजनाथ सिंह ने लिखा कि लखनऊ शहर से विधायक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुरेश श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ॐ शान्ति!

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH