Entertainment

जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ते पर अर्जुन कपूर ने कही ये अनोखी बात

credits: Google

बॉलीवुड एक्टर और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर काफी सुलझे और सीधी बात करने के लिए जाने जाते हैं। चाहे बात मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप की हो या फिर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ परिवार की तरह रहने की हो। श्रीदेवी के निधन के बाद वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के करीब आए हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में साफगोई के साथ कहा कि हम अब दो अलग-अलग परिवार हैं जो एक होने और साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह अर्जुन कपूर ने सच्चाई के साथ अपनी बात कही है।

अर्जुन कपूर ने इस इंटरव्यू में कहा, ‘अगर मैं कहूं कि हम एक आदर्श परिवार हैं तो यह एकदम गलत होगा। यह अलग-अलग सोच के बारे में नहीं है बल्कि हम अब भी अलग-अलग परिवार हैं जो एक होने और साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं। हम एक साथ बहुत ही शानदार समय गुजारते हैं लेकिन हम अब भी एक यूनिट नहीं हैं। मैं झूठ नहीं कहना चाहता कि सब एकदम सही है। यह एकदम सही नहीं हो सकता, क्योंकि हम अब भी चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।’

बोनी कपूर ने मोना शौरी से 1983 में शादी की थी और 1996 में दोनों का तलाक हो गया। अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बोनी और मोना के बच्चे हैं। फिर बोनी कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी से 2 जून, 1996 को शादी कर ली। श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया था। इसके बाद से अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के करीब आए हैं, उन्हें अकसर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए भी देखा जा सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH