NationalRegionalUttarakhand

पुष्कर सिंह धामी चुने गये उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री, रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

 

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नय सीएम चुने गये है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

 

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री  चुने गए हैं। शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। पहले शनिवार की शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH