EntertainmentTop News

बॉलीवुड की गॉरजस गर्ल करीना कपूर का आज जन्मदिन, कई सितारों ने दी बधाई

लखनऊः बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री करीना कपूरा खान आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी है और करिश्मा कपूर की छोटी बहन है। करीना को बचपन से ही एक्टिंग से प्यार था। वह हमेशा से एक कुशल और बेहतरीन अभिनेत्री बनने का सपना देखा करती थी। करीना ने 20 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म की थी। जिसका नाम रेफ्युजी था। इसमें उनके को-एक्टर अभिषेक बच्चन थे। लेकिन उनकी यह फिल्म इतनी सफल नही रही थी। लेकिन  इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला।

करीना इस समय अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ मालदीव्स में हैं और वहां से अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। करीना के जन्मदिन पर करण जौहर से लेकर उनकी बहन करिश्मा कपूर तक से विश किया है। लेकिन कंगना रणौत का विश बेहद खास है। हमेशा स्टार किड्स को निशाने पर लेने वालीं कंगना रणौत ने करीना कपूर खान को सबसे सुदंर एक्ट्रेस बताया है।

क्या लिखा है कंगना ने

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना की तस्वीरों का कोलाज साझा करते हुए लिखा है, ‘सबसे गॉरजस करीना कपूर खान को हैपी बर्थडे।’ इसके साथ कंगना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।

वहीं करीना की बहन करिश्मा ने लिखा है, “हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी…दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. मेरी जीवन रेखा….तुम्हेे सबसे ज्यादा प्यार।” करिश्मा ने इस नोट के साथ बेबो की बचपन वाली तस्वीर भी शेयर की है।

हाल ही में कंगना रणौत को सीता का रोल ऑफर हुआ है। बता दें इसी रोल को लेकर करीना कपूर खान बीते कई महीनों से चर्चा में थीं। कहा जा रहा था कि करीना ने इस रोल के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड की थी।

अपने जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के साथ भी एक प्यारी तस्वीर साझा की है। करीना ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों की क्यूट केमेस्ट्री दिख रही है।

करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म टॉम हैंक्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इसके अलावा करीना कपूर इन दिनों अपने छोटे बेटे जहांगीर के नाम को लेकर काफी चर्चा में रही है। कई लोगों ने उनके बेटे के नाम पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था।

 

 

 

=>
=>
loading...