BusinessInternationalOdd & WeirdTop Newsमुख्य समाचार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क इस बार देगें 83 हजार करोड़ का टैक्स, अंबानी की कुल संपत्ति की 13 फीसदी है ये रकम

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के संस्थापक एलन मस्क इस साल अमेरिका में करीब 83 हजार 145 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाएंगे। मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा अपने नाम किए मस्क ने ये जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी। लेकिन उनके लिए ये टैक्स रकम कुछ मायने नही रखती क्योकि उनकी संपत्ति करीब 18 लाख करोड़ रुपये (236 अरब डॉलर) आंकी गई है, जो कि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस से भी 25 फीसदी ज्यादा है। जेफ बेजोस के कुल संपत्ति करीब 14.58 करोड़ (193 अरब डॉलर) है।

इसे भारत के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब (85 अरब डॉलर) है। यानी मस्क की संपत्ति के मुकाबले करीब एक-तिहाई। इस लिहाज से देखा जाए तो मस्क अमेरिका में इस साल जितना टैक्स चुकाएंगे, वह अंबानी की पूरी संपत्ति का 13 फीसदी हिस्सा है। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका के डेमोक्रेट सांसद मस्क की ओर से सालों-साल तक टैक्स न भरने के मुद्दे को उठाते रहे हैं।

मस्क पर क्यों लगे हैं टैक्स न भरने के आरोप?
दरअसल, इस साल जून में ही प्रो-पब्लिका नाम के पब्लिकेशन ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें रेवन्यू सर्विसेज (राजस्व सेवाओं) के दस्तावेजों के हवाले से दावा किया गया है कि 2014 और 2016 में करोड़ों की टैक्स वसूली को छोड़ दें, तो 2015 में उन्होंने अपनी अरबों की संपत्ति पर सिर्फ 68 हजार डॉलर (करीब 50 लाख रुपये) का टैक्स भरा। इसके अलावा 2017 में उन्होंने 65 हजार डॉलर (करीब 46 लाख रुपये) भरकर टैक्स बचाने की भरपूर कोशिश की।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 से 2018 तक पांच साल में मस्क ने कुल मिलाकर 3422 करोड़ रुपये का टैक्स भरा, जबकि इस दौरान उनकी संपत्ति 13.9 अरब डॉलर (करीब एक लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी और उनकी आमदनी 1.52 अरब डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपये) थी।

अब कितना टैक्स भरने वाले हैं मस्क और क्यों?
बिजनेस मैगजीन इनसाइडर के मुताबिक, एलन मस्क 2021 में 83 हजार करोड़ रुपये (11 अरब डॉलर) का जबरदस्त टैक्स भरने वाले हैं। दरअसल, उन्हें अपने निवेश पर होने वाली आमदनी पर करीब 6500 करोड़ (84.2 करोड़ डॉलर) का टैक्स भरना है। इसके अलावा उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया से टेक्सास को बेस बनाने के लिए भी अच्छा खासा कर देना है। मस्क ने इसी साल अपना मैंशन भी बेचा है, जिससे उनका टैक्स करीब 22 हजार करोड़ रुपये (करीब 3 अरब डॉलर) बढ़ जाता है। अमेरिकी टैक्स एक्सपर्ट्स का अंदाजा है कि मस्क को केंद्रीय और राज्यवार करीब 7 अरब डॉलर का टैक्स देना है, इसके अलावा 4 अरब डॉलर का अतिरिक्त टैक्स भी उन्हें 1 जनवरी 2022 से पहले चुकाना है।

आंकड़ों से समझें एलन मस्क का टैक्स कितना ज्यादा
एलन मस्क जो टैक्स चुकाने वाले हैं उसे आंकड़ों में समझना काफी मुश्किल है। हालांकि, इसकी तुलना उनके अमेरिका में बिताए गए सालों से की जा सकती है।

– एलन मस्क 1992 में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया में पढ़ाई करने पहुंचे थे। यानी उन्होंने अब तक अमेरिका में कुल 29 साल बिताए हैं। 1 जनवरी 1992 से 31 दिसंबर 2021 तक दिन होते हैं 10 हजार 957। अगर एलन मस्क से 1 जनवरी 1992 से 31 दिसंबर 2021 तक हर दिन करीब 7 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) भी वसूले जाते, तो उन्हें अब तक कुल 82 हजार करोड़ रुपये (10.957 अरब डॉलर) चुकाने होते, जो कि 2021 के उनके टैक्स से थोड़ा ही कम है।

– टेस्ला के मालिक मस्क 2002 में अमेरिकी नागरिक बने। यानी करीब 20 साल पहले। 1 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2021 के बीच करीब 7304 दिन होते हैं। अगर अमेरिकी नागरिक रहते हुए हर दिन मस्क से 11.32 लाख करोड़ रुपये (15 लाख डॉलर) वसूले जाते, तो उनसे अब तक करीब 11 अरब डॉलर वसूले जा चुके होते। अब एलन मस्क को यह राशि सिर्फ एक साल में टैक्स के रूप में चुकानी होगी।

 

=>
=>
loading...