Lifestyleमुख्य समाचार

इस तरह अपने बालों को बिना डैमेज किए करें स्ट्रेट, अपनाएं ये घरेलू उपाय

लखनऊः ज्यादातर लड़कियां हर लुक के साथ स्ट्रेट हेयर रखना पसंद करती हैं। इसके लिए कई लड़कियां रोजाना बालों को स्ट्रेटनर की मदद से भी सीधा करती हैं। ऐसे में बाल बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। वैसे स्ट्रेट बालों की सबसे बड़ी खासियत है कि वह हर तरह के आउटफिट को सूट करते हैं।

स्ट्रेट हेयर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही लुक में अच्छे लगते हैं। यूं तो ब्यूटी पार्लर में कई केमिकल प्रोडक्ट्स यूज कर बालों को स्ट्रेट किए जा सकता है। लेकिन केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय इन घरेलू तरीकों से भी बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है।

मुल्तानी मिट्टी

स्किन के साथ मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए भी अच्छी होती है। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से भी बाल प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट हो सकते हैं। इसके अलावा ये बालों के रूखेपन को भी कम कर देता है।

शहद

शहद बालों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल जैसे कई गुण हैं जो आपको खतरनाक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही शहद और दूध का पेस्ट बालों में लगाने से बाल स्ट्रेट हो सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल करने से बाल स्ट्रेट होते है। इसके अलावा ये बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बालों को संपूर्ण पोषण देते हैं।

ऑलिव ऑयल और अंडा 

अगर आपके बालों की चमक खो चुकी है, तो आपके लिए अंडा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ऑलिव ऑयल लगाने से बालों को नमी मिल जाती है। इन दोनों को साथ मिलाकर बालों में लगाने से काफी फायदे होते हैं।

एलोवेरा के इस्तेमाल से भी बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। इसके साथ ही ये बालों को मॉइश्चराइज करने का भी काम करता हैं।

=>
=>
loading...