नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित UGC NET के हालिया परिणामों में योग विषय में एक बार फिर दिल्ली के छात्रों ने बाजी मारी है। राजधानी स्थित विवेकानंद योगा एकेडमी के छात्र पुलकित तनेजा ने योग विषय में ऑल इंडिया सेकंड रैंक (AIR-2) हासिल की है। वहीं इसी संस्थान की छात्रा टैंक हीना दयाल जीभाई ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए क्वालीफाई किया है। JRF क्वालीफाई होने के बाद अब वे देश के किसी भी विश्वविद्यालय में रिसर्च के साथ-साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी पात्र होंगी।
क्या है इस सफलता के मायने?
UGC NET योग विषय को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसमें हर साल हजारों छात्र शामिल होते हैं। ऐसे में AIR-2 लाना एक बड़ी उपलब्धि है। पुलकित तनेजा की इस सफलता के बाद एकेडमी में जश्न का माहौल है।
चार बार टॉपर देने वाली इकलौती संस्था
यह पहला मौका नहीं है। एकेडमी के रिकॉर्ड के अनुसार, संस्थान अब तक योग विषय में 4 बार ऑल इंडिया टॉपर दे चुका है। संस्थान का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में यहां से 92 से अधिक छात्रों ने JRF, 280 से अधिक ने NET और 100 से अधिक छात्रों ने PhD प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई की है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नई शिक्षा नीति के बाद से स्कूलों और विश्वविद्यालयों में योग शिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसके कारण योग विषय में NET/JRF का महत्व और भी बढ़ गया है। इस परिणाम पर एकेडमी के निदेशक ने कहा, “हम रटने पर नहीं, बल्कि योग के शास्त्रों और उसके वैज्ञानिक पक्ष को समझाने पर जोर देते हैं। यही वजह है कि हमारे छात्र लगातार अच्छा कर रहे हैं। फिलहाल एकेडमी में दिसंबर में होने वाली अगली UGC NET परीक्षा के लिए काउंसलिंग और डेमो क्लासेस शुरू की गई हैं।










