Spiritual

विश्वकर्मा पूजा आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

नई दिल्ली। भगवान विश्वकर्मा को देव शिल्पी कहा जाता है। 17 सितंबर को पूरे देश में विश्वकर्मा जयंती मनायी जाती है। भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के सातवे पुत्र हैं। इन्होंने द्वापर में द्वारका और कलियुग में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किया है। भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के लिए बहुत से आलीशान भवनों का भी निर्माण किया हैं।

विष्णु पुराण में भगवान विश्वकर्मा को देव बढ़ई कहा गया है। इन्हें दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर भी कहा जाता है। ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार भगवान विश्‍वकर्मा की पूजा करने से व्यापार में अधिक तरक्की होती है।

विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह का मुहूर्त – 07.39 AM – 09.11 AM (17 सितंबर 2022)
दोपहर का मुहूर्त – 01.48 PM – 03.20 PM (17 सितंबर 2022)
तीसरा मुहूर्त – 03.20 PM – 04.52 PM (17 सितंबर 2022)

पूजा की विधि

पूजा करने से पहले आपको जिस मशीन की पूजा करनी है उसे आप अच्छे से धो कर साफ कर लें। अगर साफ करना मुश्किल है तो उसे अच्छे से पोछ लें। फिर पूजा की समाग्री को इकट्ठा कर लें। उसके बाद पूजा करना शुरु करें। पूजा करने के बाद सबसे पहले प्रसाद को मशीन पर चढ़ाये फिर वहां पर इकट्ठे सभी लोगों में प्रसाद बांटें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH