NationalTop NewsUttar Pradesh

चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके गांव सैफई में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे से सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इस दौरान कई नेतागण वहां पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मुलायम के अंतिम संस्कार में पहुंच सकते हैं।

इसके पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंचे और अंतिम दर्शन किया. उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम भी हाथ थामे दिखाई जाए।

कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कर रहे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने क लिए सैफई पहुचेंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देशभर से तमाम दिग्गज आज सैफई पहुंच रहे हैं। जिसके लिए सैफई में ही कई हेलीपैड और वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, “आदरणीय नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे सैफ़ई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।”

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH