Entertainment

तीन साल बाद भारत आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा, पति और बेटी भी होंगे साथ

नई दिल्ली। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद वापस भारत आ रही हैं। इस बात का खुलासा उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट से हुए है। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती भी भारत आएंगे। एक्ट्रेस घर लौटने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 सालों के बाद…’ इसके साथ उन्होंने इमोशनल और हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है। उनकी ये स्टोरी अब तमाम पैपराजी के पेज से वायरल हो रही है। जिस पर तमाम लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक्ट्रेस की इस स्टोरी पर जहां तमाम लोगों ने हार्ट वाला इमोजी शेयर कर उनका स्वागत करने की बात कही है। जबकि कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर डाला ह। एक यूजर ने लिखा, ‘अब आकर पॉल्यूशन पर ज्ञान देंगी.’ दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘ना आएं क्योंकि पॉल्यूशन ज्यादा है और इसकी वजह ये दिवाली को बताएंगी.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘किसने बुलाया इन्हें.’ इस तरह की भी कुछ प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहीं हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH