Sports

रेप के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका क्रिकेट के तीनों फार्मेट से सस्पेंड

नई दिल्ली। रेप के आरोपी श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट के तीनों फार्मेट से सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं सदिनी पुलिस उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सिडनी की ही रहने वाली एक 29 वर्षीय महिला ने क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस खबर की जानकारी न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी दी थी। इस मामले में अब श्रीलंका क्रिकेट ने भी एक्शन लिया है और गुनातिलका को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से सस्पेंड करने की बात कही है।

बोर्ड की तरफ से जारी की गई रिलीज में बताया गया कि, श्रीलंका क्रिकेट की एग्जिक्यूटिव कमेटी ने नेशनल प्लेयर दनुष्का गुनातिलका को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तत्काल प्रभाव पर सस्पेंड करने का फैसला लिया है। इसमें यह भी कहा गया कि, अब गुनातिलका को आगे सेलेक्शन के लिए भी नहीं कंसीडर किया जाएगा। यह फैसला क्रिकेटर को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार करने के बाद लिया गया।

रिलीज में आगे कहा गया कि, श्रीलंका क्रिकेट इस मामले में जरूरी कदम उठाएगा और जांच भी करवाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में जो केस चल रहा है अगर उसमें खिलाड़ी को आरोपी घोषित किया जाता है तो आगे उस हिसाब से एक्शन लिया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ऐसे मामलों में हमेशा जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी को अपनाता है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की न्यायिक व्यवस्था को भी हमारी तरफ से निष्पक्ष जांच के लिए सपोर्ट किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH