Top NewsUttar Pradesh

उप्र: दहेज के लिए महिला कांस्टेबल पत्नी की हत्या करने वाला फौजी पति गिरफ्तार

बरेली। उप्र के बरेली के कैंट थाने में तैनात महिला कांस्टेबल शिखा नैन (22) की उसके फौजी पति ने दहेज के लिए हत्या कर दी थी। कल बुधवार को कैंट पुलिस ने आरोपी फौजी को अरेस्ट कर लिया है। घटना के समय महिला कांस्टेबल के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे, मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने बिसरा फोरेंसिक लैब भेज दिया था। कांस्टेबल के भाई ने कैंट थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागपत जिले के गांव लड़वारी निवासी शिखा वर्ष 2019 में पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुई थी। शिखा की शादी 7 दिसंबर 2020 को मेरठ निवासी आकाश चौधरी से हुई। आकाश सेना में है और जाट रेजिमेंट की बरेली यूनिट में तैनात है।

आकाश और शिखा बरेली के कैंट में सेमेट्री लाइन एरिया में रहते थे। शिखा का छोटा भाई सागर चौधरी शिखा के साथ रहता था। सागर जब अपने घर गया तो उसी समय आकाश चौधरी ने शिखा की बेहरमी से पिटाई की। जिसमें उसके शरीर पर काफी चोट लगी।

पड़ोसियों ने महिला कांस्टेबल के परिवार को घटना की जानकारी दी। जब कांस्टेबल का भाई पहुंचा तो देखा की शिखा चौधरी का शव बेड पर पड़ा था। परिजनों ने कैंट थाना पुलिस को बताया था कि पति आकाश दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट करता था।

बरेली के कैंट थाना इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि 15 सितम्बर को शिखा नैन की मौत हुई थी। घटना में आरोपी फौजी पति आकाश निवासी मोहम्मदपुर सिस्ट थाना बहसूमा जिला मेरठ को अरेस्ट कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH