Regional

बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड

बिहार, राजधानी, पटना, आसपास के क्षेत्रों, तापमान

 

बिहार, राजधानी, पटना, आसपास के क्षेत्रों, तापमान

पटना| बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया है तथा चल रही पछुआ हवा से ठंड बढ़ गई है। इस बीच अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक सुबह कोहरा रहेगा और दिन चढ़ते कोहरा छंटेगा। पछुआ हवा चलने से ठंड में वृद्घि होगी।

केन्द्र के अनुसार, पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, गया का 13.3 डिग्री, पूर्णिया का 14.1 डिग्री तथा भागलपुर का 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री, गया का 23.5 डिग्री, भागलपुर का 26.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...