International

भूकंप के झटकों से हिली इंडोनेशिया की धरती, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

नई दिल्ली। शुक्रवार की सुबह इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वेके मुताबिक, यह भूकंप इंडोनेशिया के टोबेलो से 177 किलोमीटर उत्तर में आया था। भूकंप का केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

वहीं, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि इंडोनेशिया के उत्तर में हालमाहेरा द्वीप में शुक्रवार तड़के 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनएससी के मुताबिक, भूकंप के झटके बीती रात एक बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था

बता दें कि इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैंं। पिछले महीने यानी 10 जनवरी को इंडोनेशिया में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 7.7 थी और इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 97 किलोमीटर (60.27 मील) नीचे की गहराई में था। हालांकि, भूकंप के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली थी।

पिछले साल, 2022 में इंडोनेशिया में आए भूकंप ने तबाही मचाई थी। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। भूंकप की वजह से 268 लोगों से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 1000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना में 150 से अधिक लोगों के लापता होने की भी खबरें मिली थीं। भूकंप में 100 बच्चों की भी मौत हो गई थी और अस्पतालों में हाहाकार मच गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH