Entertainment

आस्क मी सेशन में कृति सेनन ने फैन को बताया बॉयफ्रेंड का नाम, सुनकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बीते दिनों प्रभास के साथ अफेयर की ख़बरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बाद में खुद कृति और प्रभास ने इन ख़बरों जो गलत करार दिया था। लेकिन हाल ही में कृति ने फैंस से उनके बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल किया। इस सवाल के जवाब में कृति ने जो बात बोली वो काफी वायरल हो रही है।

दरअसल कृति सेनन ने फैंस से रूबरू होने के लिए आस्क मी सेशन रखा। इस सेशन के दौरान एक फैन ने कृति से कई तरह के अलग-अलग सवाल किए। इसी दौरान एक फैन ने कृति सेनन से उनके बॉयफ्रेंड का नाम पूछा। इस सवाल के जवाब में कृति ने ऐसा रिएक्ट किया कि उनका जवाब देखते ही देखते मिनटों में वायरल हो गया।

कृति ने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा- ये एक सीक्रेट है…यहां तक कि मेरे लिए भी। इसके बाद कृति जोर-जोर से हंसने लगीं। आपको बता दें, कृति सेनन ने प्रभास संग अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट को कृति के जवाब से जोड़कर देखा जा रहा था। कृति ने पोस्ट में लिखा था- ये ना तो प्यार है और ना ही पीआर है…हमारा भेड़िया रियलिटी शो में बस थोड़ा सा वाइल्ड हो गया था। इन रूमर्स में कोई सच्चाई नहीं है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH