Top NewsUttar Pradesh

अखिलेश के जन्मदिन पर लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, बताया गया भावी प्रधानमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यूपी के मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

इस बीच राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। पार्टी प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने सपा कार्यालय के बाहर होर्डिग लगवाए हैं। इस पर लिखा है, देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। यह होर्डिंग चर्चा में बना हुआ है। फखरुल छात्र राजनीति करते हुए सपा में आए हैं। वर्तमान में वो सपा प्रवक्ता है। लखनऊ में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने 50 सेकेंड का शीर्षासन करके बधाई दी।

यूपी के सभी शहरों के जिला कार्यालयों में आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज हनुमान मंदिर में हवन-पूजन भी किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH