City NewsInternationalRegional

प्रेमी के लिए भारत आई पाकिस्तानी महिला को कोर्ट ने दी जमानत, साथ ही रखी ये शर्त

नोएडा। अपने प्रेमी से मिलने भारत आई पाकिस्तानी महिला को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके साथ कोर्ट ने उसके सामने एक शर्त भी रखी है। जिसके मुताबिक़ जब तक ये मामला चल रहा है तब तक पाकिस्तानी महिला सीमा अपना निवास स्थान नहीं बदलेगी, और वो और उसका पति दोनों नियमित रूप से कोर्ट के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर के भारत में अवैध रूप से रहने को लेकर उसे और सचिन मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 30 साल की सीमा और 25 साल के उसके प्रेमी सचिन मीणा को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

सीमा और सचिन ने 4 जुलाई को पुलिस और मीडिया के समक्ष एक-दूसरे से प्यार करने की बात कबूल की थी। दोनों ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें शादी करके एक-दूसरे के साथ भारत में रहने की इजाजत दी जाए। दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। पाकिस्तानी महिला ने अवैध रूप से बॉर्डर पार कर अपना वतन छोड़ा और ग्रेटर नोएडा में आकर सचिन के साथ रहने लगी। अधिकारियों ने कहा कि जेवर दीवानी अदालत की कनिष्ठ डिविजन के जस्टिस नजीम अकबर ने दोनों को जमानत दे दी। दोनों के खिलाफ रबूपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH