InternationalRegional

प्यार के लिए भारत आई महिला बोली- पाकिस्तान लौटने के बजाय अपनी जान दे दूंगी

नई दिल्ली। अपने प्रेमी से मिलने भारत आई पाकिस्तानी महिला को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके साथ कोर्ट ने उसके सामने एक शर्त भी रखी है। जिसके मुताबिक़ जब तक ये मामला चल रहा है तब तक पाकिस्तानी महिला सीमा अपना निवास स्थान नहीं बदलेगी, और वो और उसका पति दोनों नियमित रूप से कोर्ट के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

वहीँ जेल से रिहा होने के बाद सीमा हैदर अब अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के घर पर रही है। सीमा हैदर ने इच्छा जताई है कि वो भारत में ही सचिन के साथ रहना चाहती है, क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करती है। सचिन भी मेरे बिना नहीं रह सकते हैं। निर्वासित कर पाकिस्तान भेजे जाने के सवाल पर सीमा ने कहा कि पाकिस्तान लौटने के बजाय अपनी जान दे दूंगी।

सीमा और सचिन को नोएडा पुलिस ने 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सीमा हैदर पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। जेल से बाहर आकर सीमा ने कहा कि वो साल 2020 के बाद से अपने पहले पति हैदर के कॉन्टैक्ट में नहीं है। वहीं, सीमा के पहले पति ने भारत सरकार से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की अपील की है।

पाकिस्तानी महिला का कहना है कि उसका पति सिर्फ बहाने कर रहा है। महिला ने कहा कि अगर उसके बच्चे वापस पाकिस्तान जाना चाहते हैं, तो वो जा सकते हैं, लेकिन वो अपनी मां को छोड़कर नहीं जाएंगे। सीमा के चारों बच्चों की उम्र 7 साल से कम है। वहीं, सचिन ने बताया कि दोनों साल 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आए थे। इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH