City NewsRegional

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, ठाणे में शाहपुर के पास गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। शाहपुर पुलिस का कहना है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई।

उधर, पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2- लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
बताया जाता है कि यह हादसा देर रात हुआ। एनडीआरएफ की दो टीमों को राहत और बचाव के काम में लगाया गया। अब तक घटनास्थल से 17 शव निकाले जा चुके हैं । वहीं हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। कुछ अन्य लोगों मलबे में दबे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक पुल तैयार करने के लिए गार्डर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक करीब 100 फीट की ऊंचाई से यह मशीन नीचे की ओर गिर गई। गर्डर लॉन्चिंग मशीन का इस्तेमाल पुल के निर्माण में किया जाता है। हाईवे और रेल पुल के निर्माण में इसे उपयोग में लाया जाता है। बता दें कि समृद्धि हाइवे का निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। यह मुंबई और नागपुर को जोड़नेवाला 701 किमी लंबा एक्सप्रेस वे है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH