RegionalUncategorized

उत्तराखंड : ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ़बारी से बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। जबकि तराई में बीते एक सप्ताह से लगातार कड़ी धूप निकल रही है। शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। हालांकि पहाड़ों पर बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे मौसम में ठंडक है। मैदानी क्षेत्रों में तो लगातार कड़ी धूप निकल रही है जिससे दिन के समय तापमान बढ़ रहा है।

लोग गर्म कपड़ों की बजाय सामान्य कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं। शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि रविवार को देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलने के साथ ही आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है

हालांकि शनिवार को देहरादून में गुनगुनी धूप खिली रहने से राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH