Uttar Pradesh

लखनऊ: अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के तत्वाधान में हुआ समरसता भोज का आयोजन

लखनऊ। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बाल्मीकि नगर पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज लखनऊ में समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमें अवध क्षेत्र के समरसता प्रमुख श्री राज किशोर ,भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ,अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील बाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री अजय बागड़ी, संगठन मंत्री मंगल वाल्मीकि, प्रदेश सचिव मनोज साथी वाल्मीकि,लखनऊ मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता विशाल वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष गौतम वाल्मीकि, जिला महामंत्री मनजीत वाल्मीकि ,जिला संगठन मंत्री यश चौधरी, समाजसेवी रवि चौधरी एवं तमाम वाल्मीकि समाज के लोगों की उपस्थिति में अयोध्या धाम श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यजमान दिलीप बाल्मीकि एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजू वाल्मीकि जी का स्वागत सम्मान किया गया।

समरसता भोज से पहले वाल्मीकि समाज तथा संघ के पदाधिकारी के साथ बैठक हुई जिसमें वाल्मीकि समाज हर जिलों में लाखों की संख्या में रहते हैं पूर्ण निष्ठा से पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचा ने का कार्य कर रहे हैं पार्टी कार्यक्रमों में अधिक संख्या में भाग लेते है इस विस्वास के साथ कि वाल्मीकि समाज को भी कुछ अधिकार मिले देश का विकास हो इस आशय कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 17 सुरक्षित सीटों में से 5 सीटों पर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को टिकट देने पर विशेष चर्चा की गई समरसता भोज कार्यक्रम के आयोजन देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष एवं जनपद बहराइच से भाजपा संभावित प्रत्याशी संतोष बाल्मीकि द्वारा किया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH