National

किसान आंदोलन के बीच बुजुर्ग अन्नदाता की हार्ट अटैक से मौत

चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग अन्नदाता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान 78 साल के ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब में गुरदासपुर के रहने वाले थे। ऐसा बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान रात को उन्हें ठंड लग गई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। आज किसान के पार्थिव शरीर को शंभू बॉर्डर लाया जाएगा और यहां किसान उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। वो पंजाब के किसानों के साथ अंबाला मे शंभू बॉर्डर पर वह धरना दे रहे थे। गुरुवार देर शाम उनके सीने में तेज़ दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि किसान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। जब उन्हें यहां लाया गया तो उनकी स्थिति काफी नाजुक थी। उनकी मौत सुबह 6 बजे हुई है। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पर्रे ने भी किसान की मौत की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार किसान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। ज्ञान सिंह किसान मजदूर मोर्च के धड़े किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञान सिंह ट्रॉली में पांच अन्य किसानों के साथ सो रहे थे। ये लोग शंभू बॉर्डर के पास मौजूद थे, जहां धरना चल रहा है। ज्ञान सिंह के भतीजे जगदीश सिंह ने बताया कि सुबह 3 बजे उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही। जगदीश सिंह ने बताया कि हमने शंभू पुलिस स्टेशन के पास खड़ी एंबुलेंस को तुरंत बुलाया और उन्हें राजपुरा सिविल अस्पताल लेकर गए।

उन्होंने आगे बताया कि वहां पहुंचने पर हमें राजिंद्र मेडिकल कॉलेज, पटियाल भेज दिया गया। इस दौरान उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एंबुलेंस में ही उन्हें ऑक्सीजन सप्लाई दी गई। सुबह 5 बजे तक हम मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH