National

दिल्ली के अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में आग से 11 की मौत, चार घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर में दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है और चार घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। मृतक व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

15 फरवरी 2024 को दिल्ली के अलीपुर स्थित पेंट फैक्ट्री में भीषण आग की घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक अलीपुर भीषण अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हुई है। अभी तक इस हादसे के मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों के शरीर पूरी तरह से जल गए हैं। उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो पा रहा है।

दरअसल, अलीपुर के जिस पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग की घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, वो घनी आबादी वाले इलाके है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा है और कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। गुरुवार शाम को आग लगने के बाद इतनी तेजी से भड़की कर्मचारियों को भागने का मौका तकनहीं मिला. यही वजह है कि फैक्ट्री में मौजूद लोग जल गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अफसर के मुताबिक आग लगने की घटना शाम पांच बजकर 25 मिनट की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को रवाना किया गया था। रात नौ बजे के गरीब आग दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने बताया कि पेंट फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लग गई। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं. फिलहाल, जांच जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH