NationalRegional

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, कई लोग दबे, 8 घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पंडाल गिर जाने से उसमें कई लोग दब गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अंदर एक कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसी सिलसिले में एक बड़ा पंडाल गेट नंबर दो पर लगाया गया था। 11 बजे के करीब अचानक पूरा पंडाल नीचे आ गिरा और पंडाल के नीचे जो लोग भी थे, वे दब गए थे। तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 8 लोग घायल हुए हैं जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। इस बीच घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। पंडाल से घायलों को निकाला जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर 20 से ज्यादा एंबुलेंस मौजूद है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH