NationalTop NewsUttar Pradesh

यूपी में सपा और कांग्रेस की राहें हुई अलग, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी दोनों पार्टियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों पर बात नहीं बन पाई है, जिसके बाद अब सपा अब कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों की माने तो अब दोनों ही पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सोमवार को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया था। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी थी।

हालांकि कांग्रेस 20 से कम सीटों पर किसी भी हाल में बात करने के लिए तैयारी नहीं थी। इसके लिए कांग्रेस के ओर सपा को एक लिस्ट भी दी गई थी। हालांकि आज खबर आई है कि दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH