EntertainmentSports

पापा बने विराट कोहली, पत्नी अनुष्का ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को ये खुशखबरी दी है कि 15 फरवरी को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। इतना ही नहीं कोहली ने बेटे का नाम भी बता दिया है।

विराट ने अपने पोस्ट में लिखा- हम आज बहुत खुश हैं। हमें आप सभी को ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय हुआ है, जिसका नाम अकाय है। वामिका का छोटा भाई आ गया है। हम अपनी लाइफ के इस खूबसूरत पल में आप सभी की शुभकामनाएं और गुड विशेज चाहते हैं। साथ ही आप सभी से हमारी प्राइवेसी को बनाए रखे देने की अपील करते हैं।

अब सभी सोच रहे होंगे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम काफी अलग है। असल में, अकाय शब्द का गूगल पर कई अर्थ बताए जा रहे हैं। अकाय नाम का मतलब है शाश्वत, अमर, अविनाशी. साथ ही गूगल पर Akay का अर्थ फुल मून के पास या फुल मून की जगमगाती रोशनीया फुल मून भी बताया जा रहा है। ये तुर्की भाषा से निकला नाम है, जिसमें विरुष्का ने एक A एक्स्ट्रा जोड़ा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH