Uttar Pradesh

यूपी में कांग्रेस और सपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, आज शाम तक होगा सीट शेयरिंग का एलान

लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियों के बीच आज शाम तक सीट शेयरिंग का एलान हो जाएगा। इस संदर्भ में खुद अखिलेश यादव ने एलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा। बताया जा रहा है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। वाराणसी कांग्रेस के ही खाते में रहेगी। अखिलेश यादव यहां से अपना उम्मीदवार वापस लेंगे।

कांग्रेस आलाकमान ने अखिलेश की दी हुई सीटों पर आखिर में सिर्फ दो बदलाव मांगे। पहला- हाथरस सपा को वापस देकर सीतापुर दी जाए। सपा ने कांग्रेस की इस मांग को मान लिया। वहीं दूसरा ये कि बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट सपा ले ले और कांग्रेस को श्रावस्ती दे दें। इस पर सपा ने विचार करने की बात कही है। कांग्रेस आलाकमान अब संतुष्ट है. कभी भी समझौते का ऐलान हो सकता है। दोनों पार्टियों के बीच काफी दिनों से इसको लेकर जद्दोजहद चल रही थी। आखिरकार दोनों के बीच यह मसला सुलझ गया है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से आज बात की और फिर उन्होंने अखिलेश यादव से बात की है। आगे का बातचीत कांग्रेस के यूपी प्रभारी और समाजवादी पार्टी के बीच जारी है। अखिलेश यादव शाम तक मुरादाबाद से लौट कर आ जाएंगे। उसके बाद फाइनल राउंड की बातचीत संभव है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH