International

मास्को में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या पहुंची 143, ISIS ने ली जिम्मेदारी

मास्को। रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या 143 हो गई है। इस दौरान रशियन पुलिस ने संगीत कार्यक्रम में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन रसियन अथॉरिटी ने इस आतंकी हमले में यूक्रेन के हाथ बताया है। रूस का कहना है कि हमलावरों ने मॉस्को में इस घटना को अंजाम देने के लिए यूक्रेन की मदद ली थी। वहीं, यूक्रेन ने इस हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

इससे पहले रशियन अथॉरिटी ने कहा था कि गोलीबारी में 143 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि बाद उन्होंने मरने वालों की संख्या 133 बताई। रूस ने बताया कि घटनास्थल से अब तक 133 शवों के निकाला गया है जबकि 107 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। रशियन अथॉरिटी के अनुसार क्रोकस सिटी हॉल के एक टॉयलेट में 28 शव मिले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमने 4 हथियारबंद समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने छिपने का प्रयास किया और यूक्रेन की तरफ चले गए। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावरों को यूक्रेन से मदद मिल रही थी और मॉस्को में घटना को अंजाम देने के बाद यूक्रेन ने उनको बॉर्डर पार कराने और छिपाने के भी इंतजाम किए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH