City NewsRegional

महाराष्ट्र : डोंबिवली के केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 9 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए। यह फैक्ट्री महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम यानी MIDC फेज-2 के कैंपस में स्थित है।

बॉयलर ब्लास्ट दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। एक बाद एक हुए चार धमाके से आसपास के लोग सकते में आ गए। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दो किलोमीटर तक का इलाका हिल गया। कंपनी के आसपास मौजूद इमारतें, घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 48 लोग घायल हुए हैं। वहीं आठ लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में सभी के सभी कंपनी में काम करने वाले मजदूर हैं. वहीं घायलों में कुछ कंपनी के मजदूर तो कुछ स्थानीय लोग हैं।

राज्य के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर उदय सामंत के मुताबिक, यह फैक्ट्री बंद थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग पास की फैक्ट्री के हैं। हादसे के वक्त वे उसमें काम कर रहे थे। राज्य उद्योग और श्रम विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि कारखाने में बॉयलर इंडियन बॉयलर एक्ट 1950 के तहत रजिस्टर्ड नहीं था।

उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि केमिकल फैक्ट्री के आसपास की फैक्ट्रियों में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हमारी प्राथमिकता उन लोगों को बचाना है। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के लिए ₹5 लाख के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं, घायलों के इलाज की जिम्मेदारी ली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH