Lifestyle

सर्दियों में रोज खाली पेट खाएं भुनी हुई लहसुन की 2 कली, होंगे ये फायदे

नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में लहसुन को भुनकर खाने से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों से बचाव होता है। वैसे तो लहसुन की कली को सेंक कर खाया जाता है। लेकिन स्वाद के अनुसार इसे घी या सरसों के तेल में भूनकर भी खा सकते हैं। महर्षि आयुर्वेद हॉस्पिटल, नई दिल्ली की डॉ. भानु शर्मा बता रही हैं लहसुन की भुनी हुई कली खाने के फायदे।

1.वजन कम
भुनी हुई लहसुन खाने से बॉडी का फैट तेजी से बर्न होता है और वजन कम होने लगता है।

2.डाइजेशन
इसे खाने डाइजेशन इम्प्रूव होता है और कब्ज की प्रॉब्लम से राहत मिलती है।

3.हार्ट प्रॉब्लम
लहसुन को भूनकर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह हार्ट प्रॉब्लम से बनाने में मदद करता है।

4.बीमारियों से बचाव
इसे खाने से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है।

5.अस्थमा
लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो अस्थमा का असर कम करने में मदद करता है।

6.जोड़ों का दर्द
इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत देने में मदद करते हैं।

7.सर्दी-जुकाम
लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसे भूनकर खाने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है।

8.कैंसर
इसमें एलिसिन होता है जो कैंसर से बचाने में मदद करता है।

9.मजबूत मसल्स
इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स मजबूत बनाने में मदद करता है।

10.कमजोरी
इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट से कमजोरी दूर होती है और बॉडी को एनर्जी मिलती है।

=>
=>
loading...
Raj Bisht
the authorRaj Bisht